Site icon Bhoomika Bharat News

परीक्षा में उत्तम स्थान प्राप्त करने पर बच्चों को विद्यालय द्वारा दिए गए पुरस्कार

नगर में स्थित जी डी मैमोरियल जूनियर हाईस्कूल समथर में परीक्षा परिणाम घोषित होने पर कक्षा में उत्तम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को विद्यालय द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया। और विद्यालय के प्रधानाचार्य व गुरुजनों द्वारा बच्चों के लिए उज्जवल भविष्य की कामना की गई। पुरुस्कार पाकर बच्चों के चहरे खिले। और उनका शिक्षा में आंगे बढ़ने का उत्साह बढ़ा विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार व्यास ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वंदनीय मां शारदे से यही कामना है कि हमारे विद्यालय के बच्चे शिक्षा में निरंतर आंगे बढ़े और अपने माता-पिता का सपना साकार व विद्यालय का नाम रोशन करें। उक्त पर अवसर कृष्ण मुरारी पंडा अजय श्रोत्रिय,वालजी पाल गुरूजन रमाकांत त्रिपाठी, संजीव व्यास कौशल किशोर त्रिपाठी,उदय श्रोत्रिय, गुरुजन वहिने रीता व्यास,सोम्या श्रोत्रिय,सोम्या श्रीवास्तव, दिशा झां, भावना शिल्पकार सहित समस्त विद्यालय स्टाफ व अभिभावकगण उपस्थित रहे। वहीं महारानी लक्ष्मीबाई जूनियर हाईस्कूल में राधाचरण सिंह जूदेव इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य केशव प्रसाद शर्मा के मुख्य आतिथ्य में परीक्षा परिणाम घोषित होने पर परीक्षा उत्तम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को विद्यालय द्वारा पुरस्कृत किया गया। और विद्यालय के प्रधानाचार्य व गुरुजनों द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए कामना की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित कुमार बसेड़िया ने कहा। बच्चे आंगे का भविष्य हैं इन्हीं नन्हे मुन्ने बच्चों में से कोई न कोई आंगे चलकर शिक्षा में योग्यता हासिल कर सिपाही, डाक्टर सैनिक अफसर बनकर देश की सेवा करते और अपने माता-पिता व विद्यालय का नाम रोशन करते हैं।हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि हमारे विद्यालय के बच्चे शिक्षा में निरंतर आंगे बढ़ें और अपने माता-पिता व विद्यालय का नाम रोशन करें। उक्त अवसर अतिथि केशव प्रसाद शर्मा विद्यालय स्टाफ मथुरा प्रसाद कृष्ण कुमार चंदन सर मोतीलाल,किरन एकता आकाश शिवानी नेहा सहित समस्त विद्यालय गुरुजन व अभिभावकगण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट आरिफ खान समथर

Exit mobile version