Site icon Bhoomika Bharat News

झाँसी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाई गई

झाँसी। पुलिस अधीक्षक रेलवे झाँसी के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक रेलवे झाँसी के नेतृत्व में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जीआरपी द्वारा रेलवे स्टेशन झाँसी पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इस दौरान प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वस्तुओं की गहन जांच की जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जीआरपी टीम लगातार सतर्कता बरत रही है।

अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

 

Exit mobile version