पत्रकार आरिफ खान समथर 
समथर (झांसी) नगर के डिग्री कॉलेज रोड पर स्थित क्रय- विक्रय सरकारी समिति पर अब तक गेहूं खरीद केंद्र शुरू न होने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है किसान अपनी मेहनत से तैयार गेहूं की फसल को समिति के बाहर ढेर लगाकर दिन-रात उसकी रखवाली करने को मजबूर है खरीद प्रक्रिया शुरू न होने के कारण किसानों को अपनी फसल बेचने में देरी हो रही है जिससे आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है किसानों का कहना है कि उन्हें तत्काल पैसों की जरूरत है लेकिन केंद्र बंद होने से भी बेचने में अ समर्थ है और उन्हें इंतजार करना पड़ रहा है मंगलवार रात हुई बारिश ने किसनो की मुश्किल और बड़ादी खुले में रखे गेहूं के भीगने से फसल को नुकसान पहुंचा जिससे उनकी मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है वहीं किसानों का कहना है यदि समय पर खरीद शुरू हो जाती है तो उन्हें इन नुकसान का सामना नहीं करना पड़ता वही समथर में गल्ला मंडी में अभी फैक्स का केंद्र भी अभी तक चालू नहीं है जिसमें स्थिति और गंभीर हो गई किसानों में प्रशासन के प्रति रोस व्यक्त किया है और उन्होंने जल्द से जल्द खरीद केंद्र चालू करने की मांग की है इस संबंध में रामप्रकाश तिवारी ने बताया कि कुछ अभिलेख प्रक्रिया शेष है जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा उन्होंने आश्वासन दिया कि एक-दो दिन के भीतर केंद्र सुचारू रूप से गेहूं खरीद शुरू कर दी जाएगी
