Site icon Bhoomika Bharat News

सीहोर में 12 हजार लीटर केरोसिन आवंटित, पात्र परिवारों को मिलेगा लाभ

सीहोर। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा मध्यप्रदेश को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत केरोसिन का एकमुश्त आवंटन किया गया है। इसी क्रम में सीहोर जिले के नगरीय क्षेत्र के पात्र परिवारों के लिए 12 हजार लीटर केरोसिन आवंटित किया गया है। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस केरोसिन का वितरण ‘प्रथम आओ, प्रथम पाओ’ के आधार पर किया जाएगा। प्रत्येक पात्र परिवार को अधिकतम 3 लीटर केरोसिन कलेक्टर द्वारा निर्धारित दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। विभाग ने निर्देश दिए हैं कि आवंटित केरोसिन का उठाव संबंधित कंपनी के ऑयल डिपो से 5 अप्रैल तक हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए, ताकि समय पर हितग्राहियों को वितरण सुनिश्चित किया जा सके। यह केरोसिन मुख्य रूप से खाना पकाने और दीप प्रज्वलन के लिए उपयोग में लाया जाएगा, जिससे जरूरतमंद परिवारों को राहत मिलेगी।

Exit mobile version