जमानियां (गाजीपुर) ब्लॉक बरुइन स्थित अग्रणी शिक्षण संस्थान एवं राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में 15 मार्च 2026 रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन l
जिसके मुख्यअतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ. पंकज चौधरी, प्राचार्य डॉ. एके पाण्डेय तथा प्रबंधक उपेन्द्र सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्रण पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। स्वयंसेवक व सेविकाओं के द्वारा मां सरस्वती वंदना, स्वागत गान, राष्ट्रगान एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गयाl
स्वयंसेवक व स्वयं सेविकाओं को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य समाज के प्रति सेवा भाव व राष्ट्र निर्माण के प्रति अग्रसर होना है । यह योजना विविधता में एकता की भावना को बढ़ावा देने के साथ ही साथ यह हमें अनुशासन, समुह कार्य, नेतृत्व और विपरीत परिस्थितियों में काम करना सिखाता है।
ताकि स्वयंसेवक एक अच्छा इंसान और जागरुक नागरिक बन कर राष्ट्र व समाज की सेवा कर सके। कार्यक्रम अधिकारी राधेश्याम शुक्ला ने सात दिनों में किए गए कार्यों को लोगों को बताया।
इसी क्रम में नौरंग सिंह महाविद्यालय करमहरी में प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह एवं प्रबन्धक रणविजय सिंह की अगुवाई में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन किया गया ,कार्यक्रम यादव ने समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य संजय सिंह रहे। समापन समारोह का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिलीप सिंह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों सहित राजकिशोर सिंह महाविद्यालय केके राय, आलोक कुमार राय, दयाशंकर सिंह, प्रमोद यादव, संजय सिंह एवं नौरंग सिंह महाविद्यालय के शिव पूजन, कुमारी लक्ष्मी, कुमारी नेहा, डॉ प्रभाकर सिंह, अजय यादव, सुलेमान, कु सोनी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
