Site icon Bhoomika Bharat News

राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का हुआ

जमानियां (गाजीपुर) नौरंग सिंह महाविद्यालय, करमहरी, देवैथा के प्राचार्य डॉ अजय कुमार सिंह एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ दिलीप सिंह की अगुवाई में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारम्भ किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि डॉक्टर एवं समाजसेवी डॉ प्रभाकर सिंह जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य गोपी सिंह जी रहे। उद्घाटन समारोह का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ दिलीप सिंह द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि डॉक्टर सिंह और विशिष्ट अतिथि गोपा सिंह जी द्वारा माता सरस्वती की प्रतिमा का माल्यार्पण किया गया।

उसके उपरान्त दीप प्रज्वलित किया गया। प्रबंधक उपेंद्र सिंह ने कहा कि हमारी परम्परा के अनुसार मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गान, राष्ट्रगान इत्यादि गाया प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि डॉक्टर सिंह ने छात्रों को अपने जीवन को आदर्श बनाने तथा समाज में अपनी सार्थक भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी द्वारा पढ़ा गया। कार्यक्रम अधिकारी ने पूरे 1 सप्ताह के कार्यक्रम को पढ़कर सबको सुनाया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों सहित महाविद्यालय के प्रवक्ता श्री शिवपूजन , कु लक्ष्मी, अजय कुमार, सुलेमान तथा अन्य प्रवक्ता गण एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Exit mobile version