Site icon Bhoomika Bharat News

नगर समथर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई महाराज साहब की पुण्य तिथि

(झांसी) समथर नगर के कोठी बाग समथर में महाराजा रणजीत सिंह जूदेव समथर की पुण्य – तिथि भरत व्यास प्रदेश उपाध्यक्ष छात्र कांग्रेस की अगवाई में मनाई गई जिसमें मुख्य अतिथि राम जी चौबे ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस मोठ ने महाराजा रणजीत सिंह जूदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और वहीं उन्होंने कहा कि आज महाराज समथर हमारे बीच नहीं है लेकिन हम सभी कांग्रेसियों के दिल में महाराज समथर बसे हैं इस पुण्य तिथि के उपलक्ष में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की इस पुण्य तिथि के मौके पर मौजूद रहे इरशाद मोहम्मद शालू कादरी राजवीर गुर्जर शालू शेख हेमंत कुशवाहा अख्तर मंसूरी ऋतुराज गुर्जर असलम खान अखिलेश खटीक कार्तिक चौहान एवं कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे

पत्रकार भूमिका भारत न्यूज से आरिफ खान समथर

Exit mobile version