Site icon Bhoomika Bharat News

एसएसएन पब्लिक स्कूल का भव्य उद्घाटन

  1. जमानिया ( गाजीपुर ) तहसील अन्तर्गत अभईपुर में शैक्षिक परिदृश्य में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। एसएसएन पब्लिक स्कूल का भव्य उद्घाटन समारोह पूर्वक संपन्न हुआ।

इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में यूपीएससी (UPSC) परीक्षा में 301वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाने वाली आकांक्षा सिंह उपस्थित रहीं।

​आकांक्षा सिंह ने पारंपरिक रूप से फीता काटकर विद्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन और स्थानीय नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में आकांक्षा सिंह ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा:

एक स्कूल केवल ईंट-पत्थरों की इमारत नहीं, बल्कि राष्ट्र के भविष्य का निर्माण केंद्र होता है।

मुझे खुशी है कि यह संस्थान बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए संकल्पित है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा आकांक्षा सिंह को उनकी शानदार सफलता के लिए शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।

वहीं निर्देशक पुष्पेन्द्र सिंह ने वहां मौजूद भावी छात्रों और अभिभावकों से बातचीत की और उन्हें कड़ी मेहनत व लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। स्कूल प्रशासन ने बताया कि विद्यालय आधुनिक लैब्स, लाइब्रेरी और खेल सुविधाओं से लैस है, ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। तथा मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आकांक्षा सिंह की उपस्थिति ने छात्रों में एक नई ऊर्जा का संचार किया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि एसएसएन पब्लिक स्कूल न केवल किताबी ज्ञान बल्कि नैतिक मूल्यों पर भी विशेष ध्यान देगा।

​इस अवसर पर क्षेत्र के युगल किशोर सिंह, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, शाकिबल ,रंजीत सिंह, संजीव , पंकज सिंह, विराज सिंह, विष्णु सिंह , शुभम सिंह आदि गणमान्य व्यक्ति, शिक्षाविद और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

 

Exit mobile version