अभईपुर (जमानिया) तहसील क्षेत्र के अभयपुर गाँव की प्रतिभाशाली बेटी आकांक्षा सिंह ने अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर सफलता का परचम लहराया है। आकांक्षा सिंह ने प्रतिष्ठित परीक्षा में 301वीं रैंक प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
जैसे ही आकांक्षा सिंह की इस शानदार उपलब्धि की सूचना गाँव में पहुँची, पूरे अभईपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। बधाई देने वालों का ताँता लग गया और ग्रामीण इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ी प्रेरणा मान रहे हैं।
आकांक्षा सिंह की सफलता पर उनके परिवार में उत्सव जैसा माहौल है। परिजनों का कहना है कि नेहा शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और उनकी इस सफलता के पीछे उनकी निरंतर मेहनत और शिक्षकों का मार्गदर्शन रहा है।आकांक्षा सिंह की प्राथमिक शिक्षा जामनगर गुजरात
हाई -स्कूल व बारहवीं की पढाई दिल्ली से के बाद मेडिकल की पढाई में मन लगा रहा और एम बी बी एस करने के बाद यू पी एस सी ( UPSC) की पढाई पूर्ण कि,
आकांक्षा सिंह के भाई मनीष कुमार सिंह है जो इनके शिक्षा पर लगातार ध्यान देते रहे l
स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध जनों ने आकांक्षा सिंह को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ग्रामीण परिवेश की बेटियों का इस तरह आगे बढ़ना समाज के लिए गौरव की बात है।
