Site icon Bhoomika Bharat News

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने जन्मदिन यानी कि 5 मार्च को एक नई पहल मनाने जा रहे हैं। विदिशा में आयोजित होने वाले एक सार्वजनिक कार्यक्रम में वे ‘पांच संकल्प’ लेंगे, जिनमें छात्रों के लिए मुफ्त ‘ मामा कोचिंग क्लास ‘ और ग्रामीणों के लिए ‘मामा मोबाइल हॉस्पिटल’ सबसे प्रमुख हैं। शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट कर दिया है कि इस बार वे किसी से फूल, गुलदस्ते या शॉल स्वीकार नहीं करेंगे। इसके बजाय, उन्होंने सभी से पौधे लगाने की अपील की है। शिवराज सिंह चौहान के इन संकल्पों का सीधा फायदा विदिशा लोकसभा क्षेत्र के युवाओं और ग्रामीण आबादी को मिलेगा। ‘मामा कोचिंग क्लास’ के जरिए बैंकिंग, SSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को विदिशा, रायसेन और भेरुंदा में मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। वहीं, ‘मामा मोबाइल अस्पताल’ विदिशा संसदीय क्षेत्र के आठ विधानसभा क्षेत्रों के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाएगा।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने जन्मदिन यानी कि 5 मार्च को एक नई पहल मनाने जा रहे हैं। विदिशा में आयोजित होने वाले एक सार्वजनिक कार्यक्रम में वे ‘पांच संकल्प’ लेंगे, जिनमें छात्रों के लिए मुफ्त ‘ मामा कोचिंग क्लास ‘ और ग्रामीणों के लिए ‘मामा मोबाइल हॉस्पिटल’ सबसे प्रमुख हैं। शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट कर दिया है कि इस बार वे किसी से फूल, गुलदस्ते या शॉल स्वीकार नहीं करेंगे। इसके बजाय, उन्होंने सभी से पौधे लगाने की अपील की है।

शिवराज सिंह चौहान के इन संकल्पों का सीधा फायदा विदिशा लोकसभा क्षेत्र के युवाओं और ग्रामीण आबादी को मिलेगा। ‘मामा कोचिंग क्लास’ के जरिए बैंकिंग, SSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को विदिशा, रायसेन और भेरुंदा में मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। वहीं, ‘मामा मोबाइल अस्पताल’ विदिशा संसदीय क्षेत्र के आठ विधानसभा क्षेत्रों के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाएगा।

Exit mobile version