Site icon Bhoomika Bharat News

सड़क हादसा बहादुरपुर पेट्रोल पंप के पास पर आमने-सामने भिड़ी दो बाइके तीन युवक गंभीर रूप से घायल

समथर। बहादुरपुर मार्ग पर सोमवार शाम तेज रफ्तार ने बड़ा हादसा करा दिया। पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।

 

जानकारी के अनुसार, दतिया जिले के ग्राम ईंटारोरा निवासी राहुल और पंकज अपनी बहन के यहां सदका कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। दोनों युवक बुलेट बाइक से पेट्रोल भरवाकर लौट रहे थे, तभी सामने से तेज गति से आ रही प्लेटिना बाइक से उनकी टक्कर हो गई। प्लेटिना सवार सत्यम निवासी ग्राम खुर्द (थाना आलमपुर क्षेत्र) बताया गया है। वही राह गीरो के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस बल और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची

 

एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समथर लाया गया, जहां डॉ० सगुल तिवारी ने हालत गंभीर होने पर उन्हें महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया वही घटना के बाद क्षेत्र में यातायात नियंत्रण की मांग तेज हो गई है।

पत्रकार भूमिका भारत न्यूज से आरिफ खान

Exit mobile version