Site icon Bhoomika Bharat News

आज नगर समथर में बड़े हर्ष उल्लास से गूं जा रामलीला मैदान भक्ति भाव के साथ हुआ होलिका दहन

समथर (झांसी) नगर के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में सोमवार को होली का पर्व बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया धार्मिक आस्था व विधि विधान से होलिका दहन संपन्न हुआ इस कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कसाना ने पूजन कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई वही इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा की होली का पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाए कार्यक्रम के अंत में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद तहसीलदार मोठ ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा की होली का पर्व भाईचारा एवं सामाजिक एकता का आधार है वहीं सुरक्षा की दृष्टि से समथर पुलिस बल मैदान में मौजूद रहा जिसमें होलिका का आयोजन शुभ मुहूर्त पर कस्बे के लोगों ने अग्नि परिक्रमा की वही एक दूसरे को गुलाल लगाकर और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी इस मौके पर नगर के सभी लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे

पत्रकार भूमिका भारत न्यूज से आरिफ खान

Exit mobile version