Site icon Bhoomika Bharat News

बहादुरपुर पेट्रोल पंप के पास हुआ बाहरी एक्सीडेंट जिसमें लोगों के बीच में मच गई अफरा तफरी

समथर। बहादुरपुर मार्ग पर सोमवार शाम तेज रफ्तार ने बड़ा हादसा करा दिया। पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।

 

जानकारी के अनुसार, दतिया जिले के ग्राम ईंटारोरा निवासी राहुल और पंकज अपनी बहन के यहां सदका कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। दोनों युवक बुलेट बाइक से पेट्रोल भरवाकर लौट रहे थे, तभी सामने से तेज गति से आ रही प्लेटिना बाइक से उनकी टक्कर हो गई। प्लेटिना सवार सत्यम निवासी ग्राम खुर्द (थाना आलमपुर क्षेत्र) बताया गया है।

 

सूचना पर डायल-112 पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समथर लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। घटना के बाद क्षेत्र में यातायात नियंत्रण की मांग तेज हो गई है।

Exit mobile version