Site icon Bhoomika Bharat News

समथर के गांधी पार्क में भाईचारा के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह

समथर झांसी – नगर समथर में होली पर्व के उपलक्ष्य में आज गांधी पार्क  में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।  इस कार्यक्रम में नगर के नागरिक एवं गणमान्य व,समाजसेवी ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। वही

समारोह की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई। एवं वहां पर उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। और आपसी भाईचारे एवं सौहार्द पूर्वक का संदेश दिया। वही

बक्ताओ ने अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार ही नहीं बल्कि प्रेम,एकता सद्भाव का पर्व है इस पर्व के आयोजन से समाज में आपसी भाईचारा बढ़ता है और सामाजिक समरसता मजबूत होती है।

अंत में सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी वही कार्यक्रम के अंत में सभी नागरिक एवं नगर वासी लोग उपस्थित रहे

पत्रकार भूमिका भारत न्यूज से आरिफ खान

Exit mobile version