Site icon Bhoomika Bharat News

थाना समथर में होमगार्ड के सेवानिवृत्त होने पर हुआ विदाई समारोह

,समथर (झांसी) समथर थाना प्रागंण में थानाध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत की अध्यक्षता में होमगार्ड जवानों के सेवानिवृति होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।थानाध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत व कंपनी कमांडेड सौरभ कुमार,पी सी राधाचरण एवं पुलिस कर्मियों सहित होमगार्ड जवानों ने सेवा निवृत हो रहे होमगार्ड सरजू पाल निवासी ग्राम बुढ़ेरा कलां थाना समथर एवं बादाम सिंह निवासी ग्राम चितगुवां थाना पूंछ का तिलक लगाकर माला पहना कर श्रीरामचरितमानस शॉल,अंग वस्त्र आदि प्रदान कर सम्मानित किया।थानाध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत ने कहा कि हर सरकारी कर्मी के जीवन में यह क्षण आता है,सभी सरकारी कर्मी को कभी न कभी सेवानिवृत होना पड़ता है। वहीं सेवानिवृत्त होमगार्ड जवान सरजू पाल ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान हमें भी काफी कुछ सीखने को मिला। यह तो परंपरा है कि हर किसी को सेवानिवृत्त होना है। उक्त अवसर पर उपनिरीक्षक बृजेश भार्गव,शैलेंद्र सिंह,रामशरण रामचंद्र,राजकुमार,समरथ सिंह, कांस्टेबल कुलदीप यादव, कैलाश बाजपेई धर्मेंद्र कुमार ,दयाशंकर कुशवाहा (बाबूजी) शाहिद हुसैन,प्रभात कुमार,अमित,गौरव चालक प्रमोद कुमार एवं होमगार्ड उत्तम सिंह रामकिशोर,अतर सिंह सीताराम रामप्रकाश सत्य प्रकाश,राकेश,रमेश,मोतीलाल, गोविंददास, भैयालाल,मुस्ताक खान, सियाशरण, अतरसिंह,प्यारेलाल,गंगा सिंह, दिनेश कुमार सोहनलाल सहित बहुत से लोग उपस्थित रहे।

पत्रकार भूमिका भारत न्यूज़ से आरिफ खान समथर

Exit mobile version