Site icon Bhoomika Bharat News

*दूषित पानी से बीमारी तक, शुद्ध जल से समाधान तक:

विदिशा— जल ही जीवन है, लेकिन दूषित जल बीमारियों का बड़ा कारण बनता है। इसी चुनौती से निपटने और ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना के तहत विदिशा जिले में सक्रिय प्रयास जारी हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश जल निगम द्वारा संचालित ग्यारसपुर-मंडिया-बीना समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत विकासखंड विदिशा में क्लस्टर स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला ग्राम स्तर पर जल आपूर्ति योजनाओं के संचालन, रख-रखाव और सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करने पर केंद्रित रही। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को जागरूक करना था कि जल जीवन मिशन केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन है। इसमें ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों की भूमिका को मजबूत करने, दूषित पानी से होने वाली बीमारियों से बचाव और शुद्ध जल के लाभों पर विस्तृत चर्चा हुई।
Exit mobile version