Site icon Bhoomika Bharat News

आर सेटी द्वारा लघु विधिक आयोजित साक्षरता शिविर में वितरित हुए प्रमाण पत्र*

  1. गाज़ीपुर RSETI मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में आज कल दिनांक 22 फरवरी 2026 को न्यायालय परिसर, गाजीपुर में District Legal Services Authority Ghazipur के तत्वावधान में लघु विधिक साक्षरता/सहायता शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर Rural Self Employment Training Institutes (RSETI), गाजीपुर द्वारा प्रशिक्षार्थियों को विधिक जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

 

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षार्थियों को उनके प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रमाण पत्र वितरण समारोह में * सू. श्रीमती अर्चना, पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,श्री शक्ति सिंह, एडीजे एवं नोडल अधिकारी, गाजीपुर,श्री धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,

श्री अविनाश कुमार जिलाधिकारी, गाजीपुर* उपस्थित होकर अपने कर-कमलों से प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।

 

 

शिविर में विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, महिला एवं बाल संरक्षण कानून, तथा साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जागरूकता दी है। यहां उपस्थित सभी प्रशिक्षार्थियों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।

इस अवसर पर RSETI गाजीपुर की ओर से संकाय श्री मुकेश श्रीवास्तव एवं कार्यालय सहायक शिवांगी मौर्य की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षार्थियों में विधिक जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें आत्मनिर्भरता के साथ-साथ अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना था।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी अतिथियों ने RSETI गाजीपुर की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर समाज में विधिक चेतना के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Exit mobile version