📍 कानपुर नगर
दिनांक 18.02.2026 को कानपुर में बार चुनाव की मतगणना प्रक्रिया चल रही है। विभिन्न पदों के लिए खड़े प्रत्याशियों को प्राप्त मतों की काउंटिंग की जा रही है।
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल व अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ विपिन ताडा, अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय/अपराध) श्री संकल्प शर्मा द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ मतगणना स्थल का भ्रमण कर सीसीटीवी, कंट्रोल रूम आदि की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
मतगणना स्थल पर उपस्थित प्रत्याशियों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों से भी फीडबैक लिया गया है। पुलिस का प्रयास है कि मतगणना प्रक्रिया एवं उसके पश्चात की समस्त कार्रवाई पूर्णतः शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।
अब तक मतगणना की प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही है। काउंटिंग की संपूर्ण प्रक्रिया नामित अधिकारियों द्वारा की जा रही है, जिनमें से अधिकांश सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी हैं। उनके द्वारा निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। पुलिस बल मौके पर तैनात है और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। वर्तमान में स्थिति पूरी तरह सामान्य एवं नियंत्रण में है।
