Site icon Bhoomika Bharat News

समथर में अफसर मौत प्रकरण: नहर से मोटरसाइकिल बरामद जांच तेज

नगर के कटरा निवासी अफसर की मौत के मामले में पुलिस को जांच के दौरान अहम सफलता मिली 8 फरवरी को गुमशुदा हुए अफसर का शव 12 फरवरी को नदी गांव के पास बेतवा नहर में मिला था इसके बाद पुलिस मृतक की मोटरसाइकिल की तलाश में जुटी थी शनिवार दोपहर करीब 11:00 बजे गोताखोरों की मदद से बड़ोखरी माइनर के पास नहर में सर्च अभियान चलाया गया जहां से मृतक की मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई मौके पर सीओ मोठ अजय श्रोतीय और समथर थाना प्रभारी अतुल कुमार राजपूत पुलिस बल के साथ मौजूद रहे तथा पूरी कार्रवाई की निगरानी की पुलिस ने मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है गौरतलब है,कि मृतक की मां की तहरीर पर छः नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है,पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और संदिग्ध से पूछता जारी है

मोठ अजय कुमार श्रोतीय ने बताया कि नहर से मोटरसाइकिल बरामद हुई है जांच जारी है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी

Exit mobile version