Site icon Bhoomika Bharat News

ग्राम पंचायत अवारी, ब्लॉक बढ़पुरा में सड़क सुरक्षा व सीपीआर प्रशिक्षण हेतु सौंपा गया प्रार्थना पत्र

📍इटावा उत्तर प्रदेश 

पत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघ (प्रदेश इकाई – उत्तर प्रदेश) द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक जागरूकता, फर्स्ट एड एवं सीपीआर (CPR) जैसे जीवन रक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत अवारी, ब्लॉक बढ़पुरा में ग्राम प्रधान को प्रार्थना पत्र सौंपा गया। यह प्रार्थना पत्र संघ के राष्ट्रीय महा सचिव पंकज बाबू द्वारा ग्राम प्रधान को सौंपा गया। पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि पत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघ एक स्वतन्त्र सामाजिक संगठन है, जो पत्रकारों की सुरक्षा, समाज सेवा एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है।

राष्ट्रीय महा सचिव पंकज बाबू ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं एवं आकस्मिक आपात स्थितियों में आम नागरिकों को फर्स्ट एड एवं सीपीआर की सही जानकारी न होने के कारण कई बार अनमोल जानें चली जाती हैं। ऐसे में ग्राम पंचायत परिसर में नि:शुल्क जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन यादव ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज को सुरक्षित बनाना तथा आम जनता को जीवन रक्षक प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना है। संघ भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित करता रहेगा। ग्राम प्रधान द्वारा प्रार्थना पत्र प्राप्त कर कार्यक्रम को लेकर सकारात्मक आश्वासन दिया गया।

दिनांक: 21/02/2026

रिपोर्ट – पंकज गुप्ता

जिला – जालौन, उरई

राज्य – उत्तर प्रदेश

चैनल – BB News India

Exit mobile version