Site icon Bhoomika Bharat News

झोपड़ी में आग लगने से भारी नुकसान सामान जलकर राख; मुआवजे की मांग

झोपड़ी में आग लगने से भारी नुकसान सामान जलकर राख; मुआवजे की मांग

ग़हमर (गाजीपुर)कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव में एक रिहायशी मड़ई में आग लग गई। सरफराज खान की यह मड़ई पूरी तरह जलकर राख हो गई, जिससे परिवार का सारा गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया।

आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। गृहस्वामी सरफराज खान ने बताया कि उन्होंने यह मड़ई एक सप्ताह पहले ही नई बनवाई थी। आग की तेज लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

पीड़ित सरफराज खान ने घटना की सूचना रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बारा को दी है। उन्होंने बताया कि आग में दो साइकिल, कूलर, पंखा, चौकी, चारपाई, रजाई, कंबल, तोसक, मवेशियों का भूसा और दाल-चावल सहित अन्य घरेलू सामान जलकर बर्बाद हो गया। इसके अतिरिक्त, बगल के मकान में लगा एक एयर कंडीशनर (एसी) भी जल गया।

सरफराज खान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सेवराई संजय यादव ने कहा कि क्षति का आकलन कराया जाएगा और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

Exit mobile version