Site icon Bhoomika Bharat News

एसएचओ पैदल गश्त कर जनता बीच बढ़ाया भरोसा*

जमानिया जिला गाजीपुर में अपराधियों के हौसले को पस्त करने और जनता में सुरक्षा की भावना जगाने के लिए जमानिया कोतवाली प्रभारी श्री राम सजन नागर ने दिनांक 04-02-2026 दिन- बुधवार को शाम के समय बरूईन बाजार में पैदल गश्त कर सबका ध्यान अपनी ओर  आकर्षित करली।

 

वहीं रफ्तार चाल, पैनी निगाहें और सख्त तेवर, एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की तलाशी भी ली और यातायात नियम तोड़ने वालों को मौके पर चेतावनी देकर सबक सिखाने का कार्य किया गया।

जमानिया बाजार के लोगों ने कहा कि ऐसे ही कड़क और ईमानदार अफसर रहे तो ,हमलोगों के बीच उतरकर कानून का संदेश दें।

थानाध्यक्ष ने साफ -साफ कहा की क्षेत्र में अपराध कात्ययी बर्दाश्त नहीं होगा, कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी तय है । इसमें कोई दो राय नहीं

जमानिया कोतवाली पुलिस की यह गश्त न सिर्फ अपराधियों के लिए चेतावनी बनी बल्कि आम जनता में भी सुरक्षा और विश्वास की लहर में चार चांद लग गया। उक्त मौके पर जमानिया रेo- स्टेo चौकी प्रभारी अश्वनी प्रताप सिंह, हे०का०दीपक मिश्रा , सुधीर शुक्ला, मुकुल मिश्र सहित भारी मात्रा में पुलिसबल मौजूद रहा।

Exit mobile version