Site icon Bhoomika Bharat News

एम्बुलेंस कर्मियों को किया गया सम्मानित

पूर्वी चम्पारण जिले के अरेराज प्रखंड के खजुरिया में जीविका द्वारा VO मीटिंग किया गया जिसमें समूह की सभी जीविका दीदी की उपस्थिति रही साथ में अगल बगल के लोग भी थे जिसमें राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही राज्यस्तरीय मेगा एमडीए अभियान के तहत फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम पर जागरूक किया गया पिरामल एमडीए कोऑर्डिनेटर राजीव कुमार के द्वारा बताया गया की फाइलेरिया को हाथी पांव भी कहते हैं यह क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होता है फाइलेरिया से बचाव के लिए समय पूर्व दवा का सेवन जरूरी है वही मौके पर उपस्थित जीविका बीपीएम संदीप कुमार के द्वारा बताया गया की 10फरवरी से आशा दीदी के द्वारा घर घर दवा खिलाई जाएगी सभी को दवा खाना है दवा के प्रभाव के बारे में भी बताए वही जीविका एमआरपी ब्यूटी कुमारी ने बताया कि खाली पेट दवा का सेवन नहीं करना है गर्भवती महिलाएं, दो वर्ष से नीचे के बच्चों एवं अत्यंत बीमार लोगों को दवा नहीं खाना है।

Exit mobile version