बैजनाथ (रितेश सूद )राज्य स्तरीय शिवरात्रि मेला-2026 के सफल आयोजन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम बैजनाथ एवं शिवरात्रि मेला समिति के अध्यक्ष संकल्प गौतम ने बताया कि वर्ष 2026 में राज्य स्तरीय शिवरात्रि मेला का आयोजन 15 फरवरी से 19 फरवरी 2026 तक किया जाएगा।उन्होंने बताया कि विधायक बैजनाथ किशोरी लाल की अध्यक्षता में मेले की तैयारियों के को लेकर बैठक का आयोजन 5 जनवरी 2026 को प्रातः 11:30 बजे एसडीएम कार्यालय के बैठक कक्ष में किया जाएगा।उन्होंने बताया कि बैठक में मेला आयोजन से संबंधित विभिन्न पहलुओं जैसे व्यवस्थाएं, विकास कार्य, सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं अन्य आवश्यक प्रबंधों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके लिए संबंधित सभी पंचायत प्रतिनिधियों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।एसडीएम संकल्प गौतम ने कहा कि बैठक में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, प्रधान, उप-प्रधान एवं वार्ड पंच अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित सुझाव एवं सहभागिता सुनिश्चित करें ताकि राज्य स्तरीय शिवरात्रि मेला-2026 का आयोजन सुव्यवस्थित, सफल एवं जनभागीदारी के साथ किया जा सके।
