Site icon Bhoomika Bharat News

सरोज राजपूत के नेतृत्व में मन की बात कार्यक्रम 129 संस्करण सुनकर कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

*जिला रिपोर्टर χ

Oplus_0

सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़

-* सरोज राजपूत के नेतृत्व में मन की बात कार्यक्रम का 129 वां संस्करण सुनकर कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि।*

टीकमगढ़। आज जिले में सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम सुना। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत के नेतृत्व में जिले के सभी 808 बूथों पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम का 129 वां संस्करण सुना, कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सरोज राजपूत द्वारा श्रद्धांजलि दी गई, उनके सिद्धांतों को याद किया गया। भाजपा नगर मंडल के बूथ 33 के वर्धमान मॉल पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत के मुख्य आतिथ्य में मन की बात कार्यक्रम सुना गया, जिसमें मनोज देवलिया, प्रफुल्ल द्विवेदी, राजीव जैन वर्धमान, मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी, पुष्पा यादव, संध्या सोनी, मीरा खरे, पुष्पेंद्र सिंह, शुभम व्यास, हिमांशु जैन, पंकज प्रजापति, शिवचरण उटमालिया, आकाश विश्वकर्मा, नितिन टाडैया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम की 129 वें संस्करण में कहा कि हम सभी अपनी मनमर्जी से दवाईयों का इस्तेमाल करने से बचें, खासकर एंटी बायोटिक मेडिसिन में डॉक्टर की सलाह जरूर लें। कुछ ही दिनों में 2026 दस्तक देने वाला है इस साल 2025 में हमें ऐसे कई पल मिले जहां हम भारतीयों ने गर्व महसूस किया, देश की सुरक्षा से लेकर खेल एवं विज्ञान तक भारत ने अपनी दुनिया में गहरी छाप छोड़ी। अगर पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक विजन के साथ आगे बढ़ाएं तो यह आर्थिक प्रगति का बड़ा माध्यम बन जाता है। आज मणिपुर में कुछ लोग लकड़ी हैंडीक्राफ्ट का कार्य कर आत्मनिर्भर बनकर बड़े शहरों तक अपना मार्केट डेवलप कर रहे हैं।

Exit mobile version