Site icon Bhoomika Bharat News

लखनऊ उत्तर प्रदेश। सियाराम विवाह प्रसंग सुन झूमने लगे भक्तगण। लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

*सिया राम विवाह प्रसंग सुन झूमने लगे भक्तगण*

लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की ख़ास रिपोर्ट

*लखनऊ*। दुबग्गा दो टंकी पार्क आम्रपाली योजना आवास विकास कालोनी में हो रही श्री राम कथा में आज पुष्प वाटिका भ्रमण, धनुष यज्ञ और फिर सिया राम विवाह की सुंदर प्रस्तुति से पूरा पंडाल खुशी से झूम उठा।

आज के मुख्य यजमान प्रमोद कुमार मिश्र पत्नी सहित और दैनिक यजमान विजय कुमार सपत्नी एंव शिवनाथ अवस्थी भी पत्नी सहित कथा विराम रहे फिर आरती व प्रसाद वितरण किया।

श्री राम कथा का महात्म आचार्य हितेश कुमार पांडे के मुखारविंद से सुनने आये भक्तगण श्रद्धा भाव से भक्ति रस में डूबे नजर आ रहे थे। खचाखच भरा पूरे पंडाल में भगवान के वाटिका भ्रमण संवाद को सुनकर लोग मदमस्त हो गये। भगवान की महिमा का बखान पूरे संगीतमय माहौल से जगमगा रहा था।

धनुष यज्ञ में की कथा लोगों के हृदय को मानो छू रही थी। सभी शांत मन से चित्रण को मन की आंखों से देख रहे थे। जिसके बाद सिया राम का विवाह सबके मन को उत्साहित करने वाला प्रसंग था। गीत के माध्यम से लोग गुनगुनाते जा रहे थे और कथा का संपूर्ण लाभ प्राप्त कर रहे थे।

जिसके बाद कथा का विराम हुआ फिर भगवान की आरती में सभी ने हिस्सा लिया और प्रसाद भी प्राप्त किया।

Exit mobile version