Site icon Bhoomika Bharat News

पपरोला मे 3 माह से गंदे पानी की सप्लाई

विभाग द्वारा दिया जा रहा कराया गया गंदा पानी बैजनाथ( रितेश सूद )पपरोला मे जल शक्ति विभाग द्वारा दिए जा रहे पानी से लोगो क़ी मुश्किलें बढ़ गई है, वार्ड नम्बर 8 मे विभाग द्वारा ट्यूबवेल से पानी क़ी आपूर्ति क़ी जा रही हैlलेकिन वह पानी पीने योग्य तो दूर क़ी बात है उस पानी का प्रयोग अन्य कामों के लिए करना भी मुश्किल हो गया हैl इस पानी में एक चिपचिपा पदार्थ( गंदगी) आ रहा है, और पानी मे गंदी दुर्गंध भी आ रही हैl पिछले 3 महीने से लोगो को यह समस्या आ रही है, लेकिन अभी तक इसका कोई हल नहीं हुआ हैl लोगों ने इस बारे में विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को भी अवगत करवाया है, विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर आकर समस्या को तो कई बार देखा,लेकिन उसका हल करने मे वो भी नाकाम रहे l लोगों का कहना है कि गंदा पानी आने से उनकी टंकियां भी पानी में चिपचिपा पदार्थ आने से खराब हो गई है, जिसे साफ करना भी मुश्किल हो रहा हैl रोजाना गंदे पानी की सप्लाई हो रही है, इस पानी के इस्तेमाल से कोई भी भयंकर बीमारी हो सकती हैl स्थानीय लोग सुखदेव, जगदीश, विनय, अमित, अश्वनी,अशोक, अमित का कहना है कि विभाग को जल्दी समस्या का हल करना चाहिएlउन्होंने कहा कि विभाग स्वच्छ जल देने के दावे करता है, लेकिन हकीकत में पिछले तीन महीना से समस्या का कोई हल नहीं हो सका l इस बारे में विभाग के कनिष्ठ अभियंता पवन कुमार का कहना है कि मामला उनके ध्यान में है, जल्द मौके का दौरा कर लोगों की समस्या को हल कर दिया जाएगा

Exit mobile version