
लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी और कोहरे का प्रकोप जारी हो गया है। लगभग समूचा प्रदेश घने कोहरे में लिपटा रहा। तराई और पूर्वी यूपी समेत लगभग 40 जिलों के लिए अत्यधिक शीत दिवस की चेतावनी जारी किया। कई जिलों में दिन के तापमान में भारी गिरावट के आसार। घने कोहरे की वजह से आगरा, बरेली, कुशीनगर और गोरखपुर में सुबह के वक्त दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। बहराईच में 20 मीटर, अलीगढ़ और फर्रुखाबाद में 30 मीटर तक दृश्यता दर्ज हुई।
घने कोहरे का कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइन, लखीमपुर खीरी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत एवं आसपास रेड अलर्ट…
