Site icon Bhoomika Bharat News

लखनऊ उत्तर प्रदेश। देवरिया मे दारोगा की टोपी पहने युवक का फोटो वायरल. खाकी के दामन मे लगी दाग. पुलिस की गरिमा पर उठे सवाल। लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

देवरिया मे  दरोगा की टोपी पहने युवक का फोटो वायरल,   खाकी के दामन  मे लगी दाग  पुलिस की गरिमा पर उठे सवाल

लखनऊ उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

देवरिया जनपद के सलेमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मझौलीराज से जुड़ा एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां एक युवक द्वारा दरोगा की टोपी पहनकर पुलिस चौकी के अंदर फोटो खिंचवाने का मामला सामने आया है, जिसकी तस्वीर अब तेजी से वायरल हो रही है।

वायरल फोटो में युवक पुलिस चौकी के भीतर दरोगा के कक्ष में मौजूद दिखाई दे रहा है। कमरे में पुलिस की वर्दी हैंगर पर टंगी हुई नजर आ रही है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि तस्वीर किसी पुलिसकर्मी के निजी कक्ष में ही ली गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत मझौलीराज निवासी राज मिश्रा नामक युवक पुलिस चौकी पहुंचा और वहां दरोगा की टोपी पहनकर फोटो खिंचवाई। बाद में यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। आमजन का कहना है कि बिना अनुमति किसी आम व्यक्ति द्वारा पुलिस की टोपी पहनकर फोटो लेना न केवल अनुचित है, बल्कि इससे पुलिस की गरिमा और कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होते हैं।

अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच कर उचित कार्रवाई की जाती है या या नही।

Exit mobile version