Site icon Bhoomika Bharat News

लखनऊ उत्तर प्रदेश। देवरिया मे 7वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म। लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

देवरिया मे 7 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म

लखनऊ उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के देवरिया के एक गांव में मंदिर के पुजारी की हैरान कर देने वाली करतूत सामने आई है। 65 साल की उम्र वाला ये पुजारी अपने कमरे में सात साल के बच्चे संग अप्राकृतिक दुष्कर्म कर रहा था। पुजारी का कमरा देर तक बंद देख और बच्चे के अंदर होने के कारण गांववालों को शक हुआ। गांववाले वहां जुट गए और दरवाजा खुलवाने का प्रयास करने लगे। पुजारी ने दरवाजा नहीं खोला तो गांववालों ने तोड दिया और अंदर घुस गए। गांववालों के अचानक सामने आ जाने के बाद पुजारी आग बबूला हो गया वहीं बच्चे ने उसकी शर्मनाक करतूत सबके सामने खोल दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पुजारी को गिरफ्तार कर लिया।मामला देवरिया के बनकटा थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद से ग्रामीण गुस्से में हैं। आरोपी पुजारी बिहार के सीवान जिले के गुठनी क्षेत्र के ताली गांव का रहने वाला है। उसकी उम्र करीब 65 वर्ष है। पुजारी रमेश देवरिया के बनकटा क्षेत्र के एक गांव के मंदिर में करीब 20 सालों से पूजा-पाठ का काम करता था। आरोप है कि सोमवार को दिन में वह गांव के एक बच्चे को बहला-फुसला कर अपने कमरे में ले गया। वहां उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। बहुत देर से पुजारी के कमरे का दरवाजा बंद देख और बच्चे को अंदर रहने के कारण ग्रामीणों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया।पुजारी ने अंदर से दरवाजा नहीं खोला तो ग्रामीण कुंडी तोड़ कर अंदर चले गए। दरवाजा खुलते ही पुजारी ग्रामीणों पर आग बबूला हो गया। कमरे से बाहर निकलने के बाद बच्चे ने पुजारी की करतूत लोगों को बताई। सूचना पाकर बनकटा पुलिस मौके पर पहुंची और पुजारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्चे की मां की तहरीर पर पुजारी रमेश के खिलाफ पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करते हुए मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।सीओ भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि गांववालों का कहना है कि मंदिर के पुजारी ने बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया है। बच्चे की मां की तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए पुजारी के विरुद्ध पास्को एक्ट सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

 

 

 

 

Exit mobile version