Site icon Bhoomika Bharat News

लखीमपुर-खीरी ब्लाक मितौली में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न,बैठक में कमल दर्पण संस्थापक ने परिचय पत्र किए वितरित।

बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं को वितरित किए कमल दर्पण परिचय पत्र।

भाजपा में कार्यकर्ता ही प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति बना है-उमाशंकर मिश्रा।

विकासखंड मितौली भाजपा मंडल कस्ता मैं राधे रमण सोना देवी सरस्वती इंटर कॉलेज में कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि उमाशंकर मिश्रा दादू संस्थापक कमल दर्पण मौजूद रहे, उमाशंकर मिश्रा ने बताया कार्यकर्ता ही हमारी मुख्य कड़ी है, भारतीय जनता पार्टी में छोटे से छोटा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री भी बना है राष्ट्रपति भी बना है, इसलिए कार्यकर्ताओं को कभी छोटा या बड़ा होने का एहसास नहीं होना चाहिए बस लगन से कार्य करना चाहिए, मुख्य अतिथि उमाशंकर मिश्रा ने कार्यक्रम में आए हुए सभी कार्यकर्ताओं को उनके कमल दर्पण परिचय पत्र वितरित किए। मंडल अध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला को कमल दर्पण पत्रिका व उनका मंडल अध्यक्ष का परिचय पत्र प्रदान कर सुंदर भविष्य की कामना करते हुए मंडल को सशक्त बनाने की अपेक्षा की। कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक प्रमुख राजीव वर्मा, महामंत्री कौशल किशोर बाजपेई, कार्यकर्ता शांति भूषण त्रिवेदी, सत्रोहन लाल मिश्रा, राघवेंद्र मिश्रा, चंद्रगुप्त मौर्य, गंगाराम मौर्य, शीलू वर्मा। बैठक का समापन करते हुए मंडल अध्यक्ष जितेन शुक्ला ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version