ब्यूरो.रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी 
बांदा..बबेरू मंडी समिति में किसानों मिलने वाली सुविधाएं न दिए जाने की शिकायत पर भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने सरकारी धन खरीद केंद्र का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को फटकार लगाई l जिलाध्यक्ष अपनी टीम के साथ अचानक मंडी समिति पहुंचे जहाँ ग्रामीण क्षेत्रों से आये किसानों के लिए ठण्ड से बचाव के लिए न अलाव की कोई व्यवस्था थी और न ही रुकने का इंतजाम था l इसी प्रकार उनके जलपान की भी कोई व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई थी उन्होंने मंडी समिति के सचिव व जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बुलाकर कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल किसानों को सभी सुबिधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए l उन्होंने कहा कि यदि दोबारा शिकायत मिलती है तो उच्चाधिकारियों से करवाई जाएगी l निरीक्षण के दौरान भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी रहे अजय सिंह पटेल , नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता , पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजयपाल सिंह, सुखदेव वर्मा , मण्डल अध्यक्ष सौरभ शिवहरे , श्यामजी मिश्रा,राजा दीक्षित , रामप्रकाश साहू ,संतोष यादव , रामजी शुक्ला,अंकित शिवहरे सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे l