जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी जिला टीकमगढ़*
*दिनांक 17.12.25*
*पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार ने थाना कोतवाली अंतर्गत हुए हत्या के प्रकरण के फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को घोषित ₹10000/- के इनाम से किया पुरुस्कृत*
दिनांक 06.12.2025 को फरियादी *दलबीर सिंह पिता कोमल सिंह सोलंकी*, उम्र 49 वर्ष, निवासी बकपुरा ने थाना कोतवाली उपस्थित होकर रिपोर्ट प्रस्तुत किया कि *कटर वाला खेत बगाज माता के पास स्थित बकपुरा के खेत में मवेशी घुसने के विवाद* को लेकर आरोपियों
1. *राघवेन्द्र सिंह सोलंकी*,
2. *अनिल प्रताप सिंह सोलंकी*,
3. *अभय प्रताप सिंह सोलंकी*,
4. *अजय सिंह सोलंकी*,
निवासी बकपुरा
द्वारा *कुल्हाड़ी एवं लाठियों से उरसाब सिंह पर प्रहार* किया गया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें *खून आलूदा चोटें* आईं।
उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक *811/25*, धारा *296A, 115(2), 351(3), 3(5)* बी.एन.एस. के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। बाद में इलाज के दौरान उरसाब सिंह की मृत्यु हो गई।
उपर्युक्त सभी आरोपी *घटना दिनांक से अपनी गिरफ़्तारी से बचने हेतु फरार हो गए थे। अतः फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ द्वारा 10000/- रूपए नगद ईनाम दिये जाने की घोषणा की गई थी।
अपराध के सभी आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
अतः पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त अपराध के आरोपियों को गिरफ्तार करने वाले थाना कोतवाली एवं देहात के पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों को घोषित किये गये 10000/- रूपए के ईनाम से पुरुस्कृत किया गया।
