Site icon Bhoomika Bharat News

जयसिंहनगर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कुदरी में धोखाधड़ी का गंभीर मामला सामने आया है. एक युवक ने 6 लाख 50 हजार रुपये

शहडोल। सुनील रैदास जिला संवाददाता

जयसिंहनगर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कुदरी में धोखाधड़ी का गंभीर मामला सामने आया है. एक युवक ने 6 लाख 50 हजार रुपये में बोलेरो वाहन खरीदा, लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी उसके नाम वाहन ट्रांसफर नहीं किया गया। पीड़ित ने विक्रेता पर धोखाधड़ी, विश्वासघात और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक शहडोल को लिखित शिकायत देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

शिकायतकर्ता अरुण कुमार अहिरवार, ग्राम पंचायत कुदरी निवासी ने बताया कि उन्होंने 30 जनवरी 2023 को शिव कार बाजार शहडोल के ऑनर संजय मिश्रा से बोलेरो वाहन क्रमांक CG-04-LL-2968 कुल कीमत राशि ₹6,50,000 में खरीदा था। वाहन की पूरी कीमत चुकाने के बाद भी विक्रेता ने लगातार नामांतरण कराने का आश्वासन देकर सिर्फ और सिर्फ टालमटोल करता रहा।

 

पीड़ित के अनुसार, तीन साल तक बार-बार संपर्क करने के बावजूद न तो वाहन उनके नाम ट्रांसफर किया गया और न ही कागजात सौंपे गए। उल्टा कई बार पूछताछ करने पर विक्रेता संजय मिश्रा ने धमकी देना शुरू कर दिया और कहा कि नहीं करूंगा ट्रांसफर जो करना है कर ले। इस मामले में पीड़ित की माता द्वारा भी 25 जनवरी 2025 को थाना सीधी में लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है।

 

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक शहडोल से भी अनुरोध किया है कि विक्रेता संजय मिश्रा के खिलाफ धोखाधड़ी, विश्वासघात और दंडनीय धाराओं में आपराधिक मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके। अरुण कुमार ने आशंका जताई कि वाहन अभी भी पुराने मालिक के नाम पर होने से भविष्य में किसी भी प्रकार की कानूनी या आपराधिक स्थिति में उन्हें गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Exit mobile version