Site icon Bhoomika Bharat News

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल बालोद का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल बालोद का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

*राजा खान -रिपोर्टर -देश 24 लाइव न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ बालोद*

सुरक्षा एवं कैदियों की समुचित देखरेख की व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, बंदियों से बातचीत कर जाना हालचाल

बालोद, 13 दिसम्बर 2025

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल ने आज जिला जेल बालोद का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित जेलर श्री एसपी कुर्रे एवं जेल प्रबंधन से जेल में सुरक्षा एवं कैदियों की समुचित देखरेख की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने जेल के बंदियों से बातचीत कर उनका हालचाल भी जाना। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम श्री नूतन कंवर, एसडीओपी श्री देवांश राठौर, तहसीलदार श्री आशुतोष शर्मा एवं कोतवाली थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। 

इस दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल के विभिन्न बैरकों में पहुँचकर वहाँ बंदियों के सुरक्षा एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। कलेक्टर ने जेलर श्री कुर्रे से जिला जेल की कुल क्षमता एवं वर्तमान में रखे गए कैदियों की संख्या के संबंध में भी जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने एक ही स्थान से अधिक कैदी होने पर उन्हें अलग-अलग बैरकों में रखने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने जेल में कैदियों की भोजन, स्नानागार, शौचालय एवं साफ-सफाई आदि संपूर्ण व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। इस मौके पर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ जेलर कक्ष में पहुँचकर जेल की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी हेतु लगाए गए सीसीटीवी कैमरा का भी अवलोकन किया। 

Exit mobile version