Site icon Bhoomika Bharat News

रैत का अवैध परिवहन करते हुए ट्रैक्टर ट्राली जब खनिज विभाग ने की कार्रवाई

Oplus_0

जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़ मध्य प्रदेश

*रेत का अवैध परिवहन करते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त*
*खनिज विभाग ने की कार्रवाई*

कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा मंगलवार को अवैध रेत परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई की गई। जिला खनिज अधिकारी विपुल कुमार रावत के मार्गदर्शन में खनिज विभाग के अमले द्वारा सुबह-सुबह अंधेरे में गोपनीय तरीके से पलेरा पहुंचकर रेत का अवैध परिवहन करते हुए विभिन्न स्थानों से चार ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर पुलिस थाना पलेरा में रखा गया। जिसके पश्चात थाना बम्होरी कला क्षेत्र में एक ट्रैक्टर ट्रॉली रेत का अवैध परिवहन करते पकड़े जाने पर खनिज अधिकारी द्वारा ट्रैक्टर को पुलिस के अभिरक्षा में रखा गया। जतारा क्षेत्र से लौटते समय टीकमगढ़ जतारा मार्ग पर मजना चौकी के समीप एक अन्य ट्रैक्टर ट्राली को रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर पुलिस चौकी मजना में रखा गया। इस प्रकार खनिज विभाग के दल द्वारा कुल छह वाहनों को जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। इन सभी वाहनों का प्रकरण मध्य शप्रदेश खनिज ( अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण का निवारण ) नियम 2022 के अंतर्गत अर्थदंड हेतु कलेक्टर महोदय के समक्ष हेतु प्रस्तुत किए जाएंगे।

Exit mobile version