Site icon Bhoomika Bharat News

राजहरा माइंस जियोलॉजी विभाग में सेवानिवृत होने पर सहायक महाप्रबंधक सहित ठेका श्रमिकों का किया गया सम्मान..!

भिलाई इस्पात संयंत्र के आयरन ओर माइंस राजहरा के जियोलॉजी विभाग से सहायक महाप्रबंधक संजय कुमार श्रीवास्तव 30 नवम्बर 2025 को सेवानिवृत्त हुए एवं पूर्व में सेवानिवृत्त ठेका कर्मचारी तुका राम नवेंद्र आपरेटर के पद से और सुरेश कुमार नेताम सेवा निवृत्त हुए हैं । जिसमें जियोलॉजी (सेम्पलिंग) विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी समलित हुए।

मोहम्मद इमरान राजा खान – रिपोर्टर जिला ब्यूरो बालोद

विदाई समारोह में उपस्थित सौरभ कुमार महाप्रबंधक (जियोलॉजी) ने अपने संबोधन में कहा कि आपकी सेवानिवृत्ति पर बधाई ! इतने वर्षों के समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद। यह नया अध्याय आपके लिए खुशी, स्वास्थ्य और ढेर सारे रोमांच लेकर आए। अपने बचें हुए समय को अपने परिवार के साथ खुशी एवं स्वास्थ्य पूर्वक जीवन यापन कर मस्त रहें।

उद्बोधन के कड़ी में राज कुमार उमरे जी कनिष्ठ प्रबंधक (जियोलॉजी) ने कहा कि आपके साथ काम करना सम्मान की बात रही है। आपकी विशेषज्ञता और प्रतिबद्धता ने एक स्थायी विरासत छोड़ी है, और हम आपकी अगली यात्रा के लिए शुभकामनाएँ देते हैं।
कार्यक्रम के संचालन प्रदीप कुमार टेमरे ने किया।

इस विदाई समारोह में विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे जिसमें प्रमुख रूप से चुड़ामनी साहू, कुमार, अरुण कुमार वैद्य, जीवन साहू , विनोद कुमार, हरिशंकर यादव, भूपेन्द्र , राधेलाल, धर्मेन्द्र, जितेन्द्र कुमार, राकेश टेमरे, विजय यादव, परदेसी खिलेश्वरी, गीता वासनिक ।

Exit mobile version