बी.एस.पी. माइंस के लाल पानी से प्रभावित डौंडी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
LAL MOHAMMAD
डौंडी ब्लॉक से लगे कच्चे,आरीडोंगरी खनिज खदानों से प्रभावित क्षेत्रों में सीएसआर मद/डीएमएफ से क्षेत्र में 15 किलोमीटर की परिधि में सम्मिलित प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष प्रभावित क्षेत्र बालोद जिले के डौंडी ब्लॉक सीमा क्षेत्र के लगभग 20 ग्राम पंचायतों में आज पर्याप्त तक कोई भी मूलभूत सुविधा संबंधित कार्य नहीं कराए गए |
मोहम्मद इमरानराजा खान – रिपोर्टर जिला ब्यूरो बालोद
जबकि ये क्षेत्र आरीडोंगरी माइंस, कच्चे माइंस के लाल पानी से प्रभावित है एवं पर्यावरण प्रदूषित है जिसके कारण क्षेत्र वासियों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा है इस संबंध में शुक्रवार को क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा कलेक्टर बालोद को ज्ञापन सौंपा गया।
दिए ज्ञापन में कहा गया है कि डौंडी ब्लॉक के प्रभावित क्षेत्रों में सीएसआर एवं डीएमएफमद से कार्य नहीं कराये जाने पर भविष्य में उग्र आंदोलन की जायेगी।
ज्ञापन देने वाले में मुख्य रूप से जनपद उपाध्यक्ष भोलाराम नेताम, जनपद सदस्य तुलेश्वर हिचामी, सरपंच भुनेश्वर कोसमा (गुदुम), डीलेश्वरी ठाकुर (छिंदगांव), अमीना मंडावी (आवारी), मानकी कोमरे (मरदेल), ज्ञानेश्वरी नेताम (नर्रालगुड़ा), कमिथाला गावड़े (चिहरों), पवन साहू उप सरपंच (छिंदगांव) आदि उपस्थित थे।