Site icon Bhoomika Bharat News

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया चोरी का अपचारी बालक

एस.पी. बालोद योगेश कुमार पटेल (आईपीएस) के मार्गदर्शन, एएसपी श्रीमती मोनिका ठाकुर व सीएसपी राजहरा डॉ. श्रीमती चित्रा वर्मा के प्रवेक्षण में थाना दल्लीराजहरा व साइबर सेल बालोद से एक टीम गठित कर चोरी के आरोपी की पतासाजी हेतु लगाया गया था।

 

 

मोहम्मद इमरान राजा खान – रिपोर्टर जिला ब्यूरो बालोद

चोरी की सूचना पर चिखलाकसा के प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस थाना दल्लीराजहरा में अपराध क्रमांक 353 /2025 धारा 331(3), 305 (ए) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। उच्चाधिकारियों के द्वारा गठित टीम ने चिखलाकसा घटना स्थल पहुंच कर डॉग स्कॉट व साइबर सेल टीम थाना बालोद स्टॉप द्वारा घटना स्थल से सन सूचना प्राप्त कर आस पास गांव के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज चेक कर अज्ञात आरोपी के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी। टीम द्वारा लगातार प्रयास से संदेही अपचारी बालक का पता चला।

जिसे पकड़ कर पूछताछ करने पर उसने चोरी की घटना करना बताया। अपचारी बालक के कब्जे से 01 नग चांदी का करधन, 02 नग चांदी का पायल, नगदी रकम 30 हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकल सीजी 08 एन 8180 टीवीएस, बरामद कर अपचारी बालक को न्यायिक रिमांड पर बाल सुधार गृह भेजा गया।

Exit mobile version