Site icon Bhoomika Bharat News

आशीष और वंशिका करेंगे दिल्ली की सब-जूनियर कबड्डी टीमों की कप्तानी

संवाददाता प्रदीप चौहान

नयी दिल्ली, 26 नवम्बर (वार्ता)

आशीष और वंशिका 35वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में क्रमशः बालक व बालिका वर्ग में दिल्ली टीम की कप्तानी करेंगे।

 

दिल्ली राज्य कबड्डी संघ के महासचिव रामबीर सिंह के अनुसार यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 27 से 30 नवम्बर 2025 तक र्यात बहरा इंस्टीट्यूट, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा) में आयोजित की जा रही है।

 

35वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल राज्य

 

दिल्ली के अलावा इस प्रतियोगिता में देशभर से कुल 23 राज्य भाग ले रहे हैं। इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं —

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा और मणिपुर।

 

दिल्ली टीम में नयन स्पोर्ट्स क्लब की एवं सरिता विहार डिस्ट्रिक की बच्ची ‘खुशी’ का चयन

 

दिल्ली की बालिका टीम में इस बार नयन स्पोर्ट्स क्लब एवं सरिता विहार डिस्ट्रिक की उभरती खिलाड़ी ‘खुशी’ का चयन भी हुआ है।

खुशी बेहद साधारण परिवार से आती हैं, लेकिन अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर उन्होंने दिल्ली टीम में स्थान हासिल किया है। कोचों और चयनकर्ताओं के अनुसार खुशी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं और आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बन सकती हैं।

 

टीम इस प्रकार है —

 

बालक वर्ग :

 

आशीष (कप्तान), नितेश, वीरश, मानव छिल्लर, नैतिक मावी, हरिओम, वंश तोमर, बृजेश, विशाल कुमार, ऋषभ, साहिल, अनिकेत शर्मा, लोकेश, सिद्धांत

प्रबंधक : बब्लू

कोच : सुरेश कुमार

 

बालिका वर्ग :

 

वंशिका (कप्तान), दीपांशी, उज्जवल, तमना, कामिनी, आरती कुमार, प्रिया कश्यप, दिव्यांशी, खुशी, दिया, तनीषा, यशिका, क्षैता

प्रबंधक : सुरेश मान

कोच : श्रीमती शशि

Exit mobile version