ब्यूरो.रिपोर्ट. अनुराग तिवारी
बांदा. कलेक्ट्रेट में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुईl बैठक में बिना हेलमेट,बिना सीट बेल्ट के वाहन संचालन करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाए जाने एवं प्रवर्तन कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। बांदा नरैनी कलिंजर रोड में हुई सड़क दुर्घटनाओं की डेथ ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। सड़क सुरक्षा के संबंध में समस्त विद्यालयों में नियमों की जानकारी दिए जाने व जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिए। शहर में ई-रिक्शा व अस्थाई अतिक्रमण सड़क से हटाए जाने की रोकथाम करने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने ई रिक्शा की नंबरिंग कराए जाने तथा वन वे रिक्शा का संचालन कराए जाने के संबंध में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाए जाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया l