दिनांक 26,11,2025 समय 12 ,1 करीबन।
किसानों ने खाद नहीं मिलने पर खरगपुर , बल्देवगढ सड़क पर किया चक्का जाम।
सरकार को कोसा एवं क्षेत्रीय अधिकारी को से नाराज़गी ज़ाहिर की।
टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ नगर में यूरिया खाद नहीं मिलने से । आसपास से आए ग्रामीण किसानों ने तहसील कार्यालय सामने खरगापुर मार्ग पर चक्कर जाम कर दिया 30 मिनट तक चक्का जाम लगा रहा और फिर मौके पर थाना प्रभारी प्रति भार्गव पहुंची मोर्चा संभाला और किसानों को आश्वासन दिया । समझाइश दी जब जाकर किसानों ने चक्का जाम हटाया गया। किसानों ने कहा कि 2 दिनों से सोसाइटियों एवं समितियां के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन यूरिया खाद समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है जिससे किसानों ने परेशान होकर चक्का जाम स्थिति बनी। खरगापुर मार्ग तहसील के पास चक्का जाम कर दिया भारी संख्या में किसानों ने खाद के लिए सड़कों पर उतर आए और खाद की मांग पर अड़े रहे। किसानों का यहां तक कहना है की सीमित पर्ची दी जाती है और बाकी किसानों को लौटा दिया जाता है उसे समिति राजेंद्र विपणन कर्मचारियों पर धांधली एवं मनमानी करने तक का आरोप लगाया। ओटीपी से कई लोगों की पर्ची निकाल दी जाती हैं करीबी लोगों की हेरा फेरी करके। आखिर किसान किस पर विश्वास करें सब किस को गुमराह कर रहे हैं जिससे किसानों का भरोसा दिन प्रतिदिन अधिकारी कर्मचारियों पर से उठता जा रहा है।
