Site icon Bhoomika Bharat News

लखनऊ/देवरिया उत्तर प्रदेश। देवरिया मे आधी रात को तड़तड़ायी गोलियां .25हजार रूपए के इनामी बदमाश भलुअनी थानान्तर्गत बरौली निवासी गोविंद कुमार गिरफ्तार। लखनऊ/देवरिया से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

देवरिया मे आधी रात को तड़तड़ायी गोलियां 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश भलुअनी थानान्तर्गत बरौली निवासी गोविंद कुमार  गिरफ्तार

लखनऊ/देवरिया उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के     देवरिया  जिले में एक बार फिर आधी रात को पुलिस की गोलियां तड़तड़ा उठी।

सदर कोतवाली के रजला के समीप से 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।

उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

एएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने मेडिकल कालेज पहुंच जानकारी ली।

सदर कोतवाली पुलिस आधी रात को गश्त पर थी।

इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दिया कि शातिर बदमाश 25 हजार रुपए का एक इनामी बदमाश रजला के पास आ रहा है।

सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई।

बस क्या था जब एक बाइक आई तो पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया।

बाइक सवार बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया।

पुलिसकर्मी खुद को सुरक्षित करते हुए जवाबी कार्रवाई किए।

जिसने बाइक सवार बदमाश को पैर में गोली लग गई और वह मौके पर गिर गया।

पुलिस टीम इसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज लेकर पहुंची। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम गोविंद कुमार निवासी बरौली थाना भलुअनी बताया।

उसने सदर कोतवाली क्षेत्र में हुई 6 चेन स्नेचिंग की घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की।

एएसपी सुनील कुमार ने बताया कि 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version