Site icon Bhoomika Bharat News

मवेशी तस्करों को पकड़ने में थाना मुलमुला पुलिस को मिली बड़ी सफलता आरोपित किया गिरफ्तार

मवेशी तस्करों को पकड़ने में थाना मुलमुला पुलिस को मिली बड़ी सफलता आरोपित किया गिरफ्तार

 

 

बिलासपुर संभाग हेड रोहित कुमार की खास रिपोर्ट

 

थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम जेवरा तरफ से आरोपियों द्वारा लगभग 11 बैल को मारते पीटते हांकते हुये पैदल तथा एक व्यक्ति अपने मोटर सायकल में उनके साथ साथ पीछे से ग्राम जेवरा से ढाबाडीह की ओर ले जा रहे थे कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना मुलमुला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा जिसको अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में आरोपियों को पूछताछ करने पर बैल को गिधौरी तरफ ले जाना जहां से गौ तस्कर बैलों को खरीदकर ले जाते हैं, तस्कर लोग बैलों को बुचड़ खाना में बेच देते हैं बताए जाने पर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 

गिरफ्तार आरोपी

 

1. मेलाराम यादव उम्र 27 वर्ष निवासी बोरसी

2. बिरेन्द्र उर्फ नरेन्द्र कुमार यादव उम्र 21 वर्ष निवासी बोरसी थाना पामगढ

3. मुकेश कुमार मनहर उम्र 24 वर्ष निवासी खोरसी थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर

उपरोक्त कार्यवाही उप निरी. पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला, सउनि फूलेश्वर सिदार, प्रमोद महार, प्र.आर. राजमणी द्विवेदी, आरक्षक मनभावन पटेल, हेमंत खरे का सराहनीय योगदान रहा।

Exit mobile version