Site icon Bhoomika Bharat News

लखनऊ/वाराणासी उत्तर प्रदेश। एसआईआर को बनाकर हथियार. साइबर अपराधी कुछ इस तरह से कर रहे है फ्रॉड. एसीपी ने लोगों को किया जागरूक। लखनऊ/वाराणसी उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

एसआईआर को बना कर ‘हथियार’ साइबर अपराधी कुछ इस तरह कर रहे हैं फ्राड, एसीपी ने लोगों को किया जागरूक

ललखनऊ/ वाराणसी उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

वाराणसी में साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए एसीपी साइबर क्राइम विदुष सक्सेना ने काशीवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि हाल ही में साइबर फ्रॉड करने वाले व्यक्तियों ने SIR (Special Summary Revision) प्रक्रिया का गलत फायदा उठाना शुरू कर दिया है।

 

एसीपी ने कहा कि वोटर लिस्ट को अपडेट करने के लिए BLO घर-घर जाकर आधार कार्ड सहित अन्य विवरणों का फॉर्म भरवाते हैं। लेकिन इस प्रक्रिया में किसी भी चरण में ओटीपी (OTP) की मांग नहीं की जाती। इसके बावजूद साइबर ठग फोन कर नागरिकों को यह कहकर गुमराह कर रहे हैं कि आपके भरे हुए फॉर्म को पूरा करने के लिए ओटीपी जरूरी है।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति किसी अनजान नंबर से ओटीपी मांगता है, तो वह लगभग निश्चित रूप से साइबर फ्रॉड है। लोगों से अपील की गई है कि ऐसे किसी भी कॉल पर ओटीपी साझा न करें।

 

एसीपी सक्सेना ने यह भी कहा कि यदि इस प्रकार की कॉल प्राप्त हो, तो तुरंत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, ताकि संदिग्ध व्यक्तियों की रिपोजिटरी तैयार की जा सके और आगे की कार्रवाई तेज़ी से हो रही है।

Exit mobile version