Site icon Bhoomika Bharat News

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने धान की अवैध खरीदी-बिक्री तथा परिवहन पर रोक लगाने हेतु जिले में चेक पोस्ट बनाने के दिए निर्देश

 

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने धान की अवैध खरीदी-बिक्री तथा परिवहन पर रोक लगाने हेतु जिले में चेक पोस्ट बनाने के दिए निर्देश

सभी चेक पोस्टों में समुचित अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के दिए निर्देश 

बालोद, 22 नवंबर 2025

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने बालोद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने तथा इस दौरान धान की अवैध खरीदी, बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने हेतु जिले में आवश्यकतानुसार चेक पोस्ट बनाने के निर्देश दिए हैं।

इसके अंतर्गत उन्होंने डौण्डी विकासखण्ड के मरकाटोला, डौण्डी एवं कुसुमकसा के मानपुर चैक में स्थित वन विभाग के नाकों के अलावा राजनांदगांव जिले के सीमा पर स्थित डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम रानीतराई में चेक पोस्ट बनाने के निर्देश दिए हैं। जिससे कि धान की अवैध परिवहन आदि की सतत निगरानी की जा सके। श्रीमती मिश्रा ने इन सभी चेक पोस्टों में समुचित अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर 24 घण्टा निगरानी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है।

Exit mobile version