Site icon Bhoomika Bharat News

बड़ी खबर : मक्का से मदीना जा रही बस का एक्सीडेंट, हैदराबाद के 42 उमरा यात्रियों की दर्दनाक मौत!

सऊदी अरब में सोमवार, 17 नवंबर की तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने भारत में दर्जनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। मक्का से मदीना जा रही भारतीय उमरा यात्रियों की बस एक डीज़ल टैंकर से टकरा गई, जिसके बाद बस में भीषण आग लग गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, इस भयावह दुर्घटना में कम से कम 42 भारतीय यात्रियों के मारे जाने की खबर आई है। माना जा रहा है कि मृतकों में हैदराबाद से गए कई यात्री भी शामिल हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी होने की संभावना है। इस हादसे की खबर से भारत भर में शोक और चिंता का माहौल है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में मरने वालों में 11 बच्चे भी शामिल होने की आशंका है, जिससे घटना और भी हृदयविदारक हो गई है। बताया जा रहा है कि टैंकर से टकराने वाली बस में कुल 43 यात्री सवार थे, जिनमें 20 महिलाएं और 11 बच्चे शामिल थे। सभी यात्री मक्का में उमरा की रस्में पूरी कर चुके थे और आगे के अनुष्ठानों के लिए मदीना जा रहे थे। महिलाओं और बच्चों की बड़ी संख्या होने के कारण इस त्रासदी ने भारत के कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

मीडियावन की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे का शिकार सभी 42 लोग भारत के हैदराबाद शहर के रहने वाले थे। रिपोर्ट के अनुसार बस में 43 यात्री सवार थे। सिर्फ एक ही व्यक्ति ही हादसे में बच सका है, इससे पता चलता है कि दुर्घटना कितनी भीषण थी। एकमात्र जीवित बचे व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना भारतीय समय के हिसाब से रात करीब 1:30 बजे मुफरीहाट इलाके में हुई।

Exit mobile version