Site icon Bhoomika Bharat News

डॉक्टर अभय यादव बने संभागीय संगठन मंत्री कार्यकर्ताओं ने बधाई शुभकामनाएं दी

*डॉ अभय प्रताप सिंह यादव बने संभागीय संगठन मंत्री*
टीकमगढ़ भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर अभय प्रताप सिंह यादव को प्रदेश नेतृत्व ने चंबल संभाग का संभागीय संगठन मंत्री नियुक्त किया है इस नियुक्तियों को लेकर पूरे जिले में हर्ष है सभी कार्यकर्ता खुशी मनाते हुए अभय प्रताप सिंह यादव जी के निवास पर पहुंचे एवं उन्हें मिठाइयां खिलाई एवं फुल मलाई पहनाएं इस अवसर पर अभय प्रताप सिंह यादव जी ने कहा की संगठन सर्वोपरि संगठन जो भी जिम्मेदारी देगा उसे पूर्ण ईमानदारी एवं मेहनत से सफल बनाने का प्रयास करूंगा इसके पूर्व मुझे भारतीय जनता पार्टी टीकमगढ़ का लगातार दो कार्यकाल का जिला अध्यक्ष बनाए रखा एवं सतना जिले का मुझे प्रभारी का दायित्व मिला था जिसे मैं बखूबी निभाया है अब संगठन ने मुझे चंबल संभाग का संभागीय संगठन मंत्री बनाया है इसके लिए मैं प्रदेश नेतृत्व का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं एवं पुर्ण ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन करूंगा एवं कार्यकर्ताओं का हमेशा से ही मैंने ध्यान रखा है और आगे भी रखूंगा इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी टीकमगढ़ के समस्त कार्यकर्ताओं ने बधाई दी

Exit mobile version