Site icon Bhoomika Bharat News

नन्ही परी के जन्म लेने पर जश्न आतिशबाजी ढोल नगाड़ों से किया स्वागत लाड़ली लक्ष्मी का गृह प्रवेश कराया मुकेश जैन लार

जिला रिपोर्टर

सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़

*नन्ही परी के जन्म लेने पर जश्न, आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों से कराया ‘लाड़ली लक्ष्मी’ का गृह प्रवेश*
मुकेश जैन लार,
टीकमगढ़ – निकटवर्ति ग्राम लार में रहने वाले जैन परिवार ने बेटी के जन्म के बाद सराहनीय कदम उठाया है।बेटी होने पर उन्होंने जश्न मनाया,दरअसल समाज में बेटी को बराबरी का दर्जा दिलाने व बेटी बचाओ मुहिम के तहत दिनेश जैन “शिक्षक” ने बिटिया का धूमधाम के साथ गृह प्रवेश कराया।दिनेश जैन के घर मे प्रथम बेटी ने जन्म लिया है। इससे उनके घर मे खुशियां दोगुनी हो गई हैं,उन्होंने बेटी का गृह प्रवेश बड़े ही निराले अंदाज में आतिशबाजी और ढोल-ताशो के साथ किया।
बेटी के स्वागत का ये नजारा जिसने भी देखा तो वह देखता ही रह गया।सबसे पहले पूरे घर को फूलों से सजाया गया. इसके बाद ढोल ताशों की धुन पर बेटी का गृह प्रवेश कराया।परिवार के सदस्यों ने बेटी की अगुवाई भव्य स्वागत से किया. बता दें कि लार निवासी शिक्षक दिनेश जैन के घर कन्या ने जन्म लिया तो खुशियां दोगुनी हो गईं,कन्या के घर पहुंचते ही आतिशबाजी की गई।नगर में बेटी के इस तरह गृह प्रवेश और स्वागत देखहर कोई प्रसन्नतापूर्वक आयोजन को देखता रह गया.जैन परिवार की हर कोई कर रहा तारीफ।
लोगों ने जैन परिवार के इस अनोखे अंदाज में गृह प्रवेश को जमकर तारीफ की है।जैन परिवार में प्रथम बेटी ने जन्म लिया है, इसके बाद घर में जश्न का माहौल बन गया। नन्ही परी के प्रथम बार घर आगमन पर जैन परिवार ने एक बार फिर समाज को बेटियों के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखने का संदेश देने का प्रयास किया है।बेटी के दादा जी डाक्टर अरविन्द्र जैन ने बताया “बेटियों को समाज में बेटों के बराबरी का मान-सम्मान देना चाहिए।

Exit mobile version