Site icon Bhoomika Bharat News

लखनऊ उत्तर प्रदेश। STF की बड़ी कार्रवाई. 50 हजार रुपए की इनामी ठग महिला प्रियंका सिंह लखनऊ से गिरफ्तार। लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

STF की बड़ी कार्रवाई: 50 हज़ार की इनामी ठग महिला प्रियंका सिंह लखनऊ से गिरफ्तार

लखनऊ उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश एसटीएफ को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वर्ष 2019 से फरार चल रही ₹50,000 की इनामी अभियुक्ता प्रियंका सिंह को लखनऊ के एल्डिको कॉलोनी स्थित सौभाग्यम अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई एसटीएफ मुख्यालय लखनऊbकी टीम ने की।

जानकारी के अनुसार, प्रियंका सिंह के खिलाफ कोतवाली ललितपुर में वर्ष 2019 में मु.अ.सं. 412/2019, धारा 120(बी)/406/420/504/506 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज था। वह जे.के.वी. लैंड एंड डेवलपर्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड नाम की कंपनी की असिस्टेंट डायरेक्टर रही है, जिसने फर्जी निवेश योजनाओं के नाम पर ललितपुर, जौनपुर, प्रयागराज, लखनऊ सहित कई जिलों के लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की थी।

एसटीएफ टीम ने एडिशनल एसपी सत्‍यसेन यादव के पर्यवेक्षण में और निरीक्षक प्रमोद कुमार वर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। टीम को सूचना मिली थी कि अभियुक्ता लखनऊ में छिपकर रह रही है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव की टीम ने विवेचक मनोज कुमार मिश्रा (कोतवाली ललितपुर) के साथ संयुक्त छापेमारी की और अभियुक्ता को सुबह 8:45 बजे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में प्रियंका सिंह ने स्वीकार किया कि उसने अपने पति **राजेश कुमार सिंह** तथा अन्य साथियों — दीपक शुक्ला, आशीष श्रीवास्तव, दुर्गेश जायसवाल और विक्रांत त्रिपाठी — के साथ मिलकर कंपनी बनाई थी। इस कंपनी ने एजेंटों के माध्यम से लोगों को FD और निवेश योजनाओं में पैसे जमा कराने के लिए प्रेरित किया, और बाद में पूरा समूह कागजात लेकर फरार हो गया।

इस मामले में पहले भी डायरेक्टर आशीष श्रीवास्तव को इंदौर (मध्य प्रदेश) से गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि प्रियंका सिंह तब से फरार थी। उसकी गिरफ्तारी पर डीआईजी झांसी रेंज ने ₹50,000 का इनाम घोषित किया था।

एसटीएफ ने अभियुक्ता को थाना पीजीआई, कमिश्नरेट लखनऊ में दाखिल कर दिया है। आगे की कार्रवाई विवेचक मनोज कुमार मिश्रा द्वारा थाना कोतवाली ललितपुर में की जाएगी।

अभियुक्ता का लंबा आपराधिक इतिहास:

प्रियंका सिंह के खिलाफ ललितपुर, जौनपुर, मऊ, गाजीपुर, वाराणसी, फतेहपुर, महोबा, आजमगढ़ और लखनऊ समेत विभिन्न जिलों में 20 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें अधिकतर मामले धोखाधड़ी, जालसाजी, अमानत में खयानत और आपराधिक साजिश (Sections 406, 420, 467, 468, 471, 120B IPC) से जुड़े हैं।

 

 

Exit mobile version